Bollywood News


नव्या नवेली की संगीत प्रतिभा से चकित बिग बी

नव्या नवेली की संगीत प्रतिभा से चकित बिग बी
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली की छिपी प्रतिभा देखकर दंग रह गए। उन्होंने अपनी यह खुशी ट्वीटर पर साझा की।

अमिताभ बच्चन ने बताया नव्या काफी अच्छा पियानो बजाती हैं। उसकी इस प्रतिभा के बारे में उन्हें पता नहीं था। उन्होंने पियानो बजाती नव्या नवेली के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की।

महानायक ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा, "देखिए, आज पूरा दिन क्या होता रहा। नातिन की उपलब्धियों, उसकी प्रतिभाओं का गवाह हूं।"

नव्या ने अपनी छिपी हुई प्रतिभा से हम सबको हैरान कर दिया। नव्या नवेली अमिताभ की बेटी श्वेता की बेटी है। श्वेता की शादी कारोबारी निखिल नंदा से हुई है। श्वेता और निखिल को एक बेटा अगस्त्य भी है।

End of content

No more pages to load