Bollywood News


एक्सप्रेस योगा डीवीडी लॉन्च करेंगी शिल्पा शेट्टी

एक्सप्रेस योगा डीवीडी लॉन्च करेंगी शिल्पा शेट्टी
​शिल्पा शेट्टी पहले अपनी सेहत का खासा खयाल रखती है और ​इसीलिए उनकी सेहत की वजह से वे एक देश की पोस्टर गर्ल है। वे दर्शाती है की अगर दिमाग सही दिशा में हो तो सही डाइट , सही फिटनेस और व्यायाम से आप किसी भी उम्र में जवान दिख सकते है। शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री से एक यशश्वी बिज़नेसवीमेन बनी है , अब वे उनकी योगा की दूसरी डीवीडी का लॉन्च करेंगी , हालही में हुए इंटरनेशनल योग डे को मिले यश से काफी उत्साहित है।

​सूत्रों के मुताबकि इस डीवीडी में दो वेरिएशन है जिसमे एक १५ मिनट और दूसरा ३० मिनट ​योग होगा(शिल्पा चाहती है की हर वर्किंग वीमेन अपने व्यस्त समय में से वक्त निकाल कर व्यायाम करे।

​ज्यादा तर वीडियो १ घंटे से ज्यादा के होते है पर शिल्पा की टीम ने इसे १५ मिनट और ३० मिनट के एक्सप्रेस योगा वीडियो बनाया है , इस वीडियो में ​ पारंपरिक योगा , एरोबिक और आदि व्यायाम शामिल है जिससे कम से कम समय में ज्यादा फायदा हो। ​ज्यादा तर कमर्शियल फिटनेस विडिओ आउट डोर शूट किये जाते है , पर शिल्पा योगा वीडियो अपने घर ही शूट करेंगी ​क्यूंकि वह महिलाओ को घर जैसा माहौल महसूस हो।

End of content

No more pages to load