Bollywood News


अनुष्‍का ने डॉ कलाम पर किए गए ट्वीट पर मांगी माफी

अनुष्‍का ने डॉ कलाम पर किए गए ट्वीट पर मांगी माफी
अपने ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का नाम गलत लिख देने के कारण विवादों में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे अनजाने में हुई गलती बताया है। उन्होंने आग्रह किया कि उनके आशय और भावनाओं को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए। अब्दुल कलाम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अनुष्का ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मिसाइल मैन का नाम गलत लिख दिया था। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन सोमवार को हो गया था।

अनुष्का ने एपीजे को एबीजे लिख दिया था और कलाम के बाद आजाद भी जोड दिया था। अनुष्काा के फैंस ने कई बार उन्हेंा ट्वीट कर लिखा था कि वे अपने ट्वीट को चेक कर लें और सही कर ले। इसके बाद अनुष्काह ने डॉक्टार कलाम के नाम को ठीक कर दोबारा ट्वीट किया।

End of content

No more pages to load