Bollywood News


सोनाक्षी ने बरसों बाद पकड़ी लोकल ट्रेन

सोनाक्षी ने बरसों बाद पकड़ी लोकल ट्रेन
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने एक लंबे अर्से बाद लोकल ट्रेन से सफर किया। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्म अकीरा में काम कर रही है। अकीरा के लिए उन्होंने एक अर्से बाद लोकल ट्रेन में सफर किया। उन्होंने इससे पहले कॉलेज के दिनों में लोकल ट्रेन में सफर किया था।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, मैंने पिछली बार लोकल ट्रेन की यात्रा कॉलेज के दिनों में की थी। आज मैंने अकीरा के लिए लोकल ट्रेन का सफर किया। अंतर सिर्फ इतना है कि तब यह खचाखच भरी होती थी और अब लगभग खाली है।

End of content

No more pages to load