Bollywood News


'की एंड का' में लैंगिक समानता पर जोर : आर. बाल्की

'की एंड का' में लैंगिक समानता पर जोर : आर. बाल्की
अर्जुन कपूर और करीना कपूर को लेकर रोमांटिक फिल्म 'की एंड का' ला रहे फिल्मकार आर. बाल्की का कहना है कि यह फिल्म लैंगिक समानता पर जोर देती है।

बाल्की ने एक बयान में कहा, "फिल्म का नाम 'की एंड का' है। हिंदी एक ऐसी भाषा है, जिसमें न केवल मनुष्यों, बल्कि वस्तुओं का भी लिंग होता है। फिल्म यह सच्चाई लिए हुए है कि 'की और का' लिंग कोई मायने नहीं रखता।"

यह दो विपरीत विचारधाराओं वाले लोगों की कहानी है। इसमें अर्जुन एक मददगार पति, जबकि करीना एक महत्वाकांक्षी और करियर उन्मुखी पत्नी की भूमिका में हैं।

यह अर्जुन-करीना की साथ में पहली फिल्म है।

'की एंड का' में महानायक अमिताभ बच्चन एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। बाल्की उन्हें लेकर 'चीनी कम', 'पा' और 'शमिताभ' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

End of content

No more pages to load