Bollywood News


'बागी' के गाने के पीछे घटा टाइगर का वजन

'बागी' के गाने के पीछे घटा टाइगर का वजन
अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह 'बागी' फिल्म के एक गाने के लिए इतना अभ्यास कर रहे हैं कि उनका वजन घट गया है। उन्होंने इसे अपना अब तक का 'सबसे मुश्किल' डांस वाला गाना बताया।

'हीरोपंती' में अपने जबर्दस्त डांस की झलक दिखा चुके टाइगर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ 'बागी' के गाने की शूटिंग कर रहे हैं। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा कर लिखा किफिल्म 'बागी' के गाने के अभ्यास से वजन कम हो गया। मेरा अब तक का सर्वाधिक मुश्किल गाना।

बहुत घबराया हुआ हूं। लेकिन मुझे लगता है कि आप लोगों को पसंद आएगा। 'बागी' के निर्देशक सबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। टाइगर उनके साथ 'हीरोपंती' में काम कर चुके हैं।

श्रद्धा को 'एबीसीडी 2' की शूटिग के दौरान पैर में चोट आई थी। उन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट की ओर से 'बागी' के लिए डांस करने की इजाजत मिलने की खुशी ट्विटर पर साझा की और लिखा कि बागी के गाने की शूटिंग का दिन।

पिछले दिनों अभ्यास के दौरान मेरा पैर चोटिल हो गया था, लेकिन अब बेहतर है। मुझे मेरे फिजियोथैरेपिस्ट ने अब डांस की इजाजत दे दी है।

End of content

No more pages to load