फिल्म 'वेलकम बैक' में नाना पाटेकर, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह जैसे माहिर कलाकारों के साथ काम करने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि उनके लिए ऐसे दिग्गजों के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा।
मुंबई में फिल्म की संवाददाता सम्मेलन के दौरान अनील कपूर और नाना पाटेकर के साथ मौजूद जॉन ने कहा कि उन्होंने फिल्म की शूटिग के दौरान किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं किया।
जॉन ने कहा, "मुझे 'वेलकम बैक' में काम करके काफी अच्छा लगा और मुझे शूटिग के दौरान किसी भी तरह की घबराहट और दबाव महसूस नहीं हुआ। फिल्म के सीक्वल से खुश हूं और अनील, नाना, परेश और नसीरुद्दीन जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।"
अनीस बज्मी की फिल्म 'वेलकम बैक' में श्रुति हसन, डिपल कपाड़िया और अंकिता श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी।
दिग्गजों के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव : जॉन अब्राहम
Tuesday, August 11, 2015 17:30 IST


