Bollywood News


माहिरा खान के 'इंकार' से नवाजुद्दीन अनजान

माहिरा खान के 'इंकार' से नवाजुद्दीन अनजान
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि 'रईस' फिल्म की उनकी सह-अभिनेत्री माहिरा खान ने उनके साथ अंतरंग दृश्य करने से मना कर दिया है।

नवाजुद्दीन अपनी आगामी फिल्म 'मांझी-द माउंटेनमैन' के प्रचार के लिए चर्चित धारावाहिक 'उड़ान' के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे उस खबर के बारे में पूछा गया, जिसमें कहा गया है कि माहिरा ने उनके साथ अंतरंग दृश्य करने से मना कर दिया। नवाजुद्दीन ने जवाब में कहा, ''मैंने भी ऐसी खबरें सुनी है। मुझे इस बारे में कुछ मालूम नहीं है।''

खबर के अनुसार, शाहरुख खान अभिनीत 'रईस' में दिखाया गया है कि माहिरा और नवाजुद्दीन के किरदारों का आपसी रिश्ता खुशहाल नहीं है। इसमें नवाजुद्दीन के साथ माहिरा के अंतरंग दृश्य हैं। 'रईस' माहिरा की बॉलीवुड में पहली फिल्म है।

End of content

No more pages to load