Bollywood News


कंगना को शूट के पहले दिन कहा गया गैरजिम्मेदार

कंगना को शूट के पहले दिन कहा गया गैरजिम्मेदार
अभिनेत्री कंगना रनौत पिछली कुछ फिल्मों की सफलता के बाद से इन दिनों बुलंदियों पर हैं लेकिन फिल्म जगत में उनका प्रवेश इतना आसान नहीं था। शूटिंग के पहले ही दिन किसी ने उन्हें गैरजिम्मेदार करार दिया था।

एक रेडियो स्टेशन पर प्रचार के दौरान कंगना ने बॉलीवुड के शुरुआती दिनों को याद किया।

अपने पहले दिन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "सियोल में 'गैंगस्टर' की शूटिंग का पहला दिन रोमांचक था। यह एक अजीब दिन था। अनुराग एक व्यापक शॉट ले रहे थे और मुझे एक स्थान से चलने के लिए कह रहे थे। मैं चली और फ्रेम के बाहर चली गई और मैं चलती रही।"

"उसके बाद उन्होंने सेट बदला और डांटना शुरू कर दिया। मैंने सोचा कि किसी ने मुझे रोका क्यों नहीं। फिर शूटिंग दल का सदस्य मेरे पीछे आया और मैं वापस अपने स्थान पर आई।"

"मुझे बहुत सुनना पड़ा उन्होंने मुझे गैरजिम्मेदार कहा और जब मैं गुस्सा हो गई तो इमरान हाशमी मुझे मनाने आए।"

कंगना ने 'कट्टी-बट्टी' के लिए सलमान द्वारा मनाने की बात का भी खंडन किया।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता की आगामी फिल्म 'कट्टी बट्टी' पांच साल के रिश्ते को तोड़ने की कहानी है।

यह फिल्म निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ राय कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load