Bollywood News


50 लाख बार देखा गया शानदार का ट्रेलर

50 लाख बार देखा गया शानदार का ट्रेलर
युवा जोड़ी शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार का ट्रेलर लोगों को इतना भा रहा है कि जारी होने के बाद एक हफ्ते में यूट्यूब पर इसे 50 लाख बार देखा गया। इस प्रतिक्रिया से उत्साहित आलिया ने सोमवार को ट्वीट किया, 'कुछ शानदार चीजें हो रही हैं, मेरे सोमवार के दिन की सबसे अच्छी शुरुआत।'

इस फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर के अलावा संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसांज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता करन जौहर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी हैं। फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

शाहिद जगजिंदर जोगिंदर के किरदार में हैं, जबकि आलिया के किरदार का नाम भी आलिया ही हैं। इस फिल्‍म में पहली बार दोनों की जोड़ी एकसाथ नजर आनेवाली है। शाहिद इससे पहले फिल्‍म 'हैदर' में गंभीर लुक में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्‍म वह पर्दे पर अपने चॉकलेटी अवतार में नजर आ रहे हैं।

End of content

No more pages to load