सलमान ख़ान ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' की कहानी में 30 मिनट की कांट छांट की है। निर्देशक निखिल आडवाणी ने सलमान से फिल्म की एडिटिंग का हिस्सा बनने और जरूरी बदलाव करने की गुजारिश की थी जिसके बाद सलमान ने फिल्म देखी और तीस मिनट की काट छांट की।
सलमान की 'हीरो' 1983 में आई सुभाष घई की 'हीरो' की रीमेक है जिसमें जैकी श्रॉफ़ और मीनाक्षी शिशाद्री मुख्य भूमिका में थे। वहीं अगले महीने रिलीज़ हो रही 'हीरो' की रीमेक से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी बॉलीवुड में क़दम रखने जा रहे हैं।
सलमान खान ने 'हीरो' की कहानी में की काट-छांट
Thursday, August 27, 2015 15:30 IST



