Bollywood News


देओल तिकड़ी जल्द साथ में फिल्म करेगी : धर्मेद्र

देओल तिकड़ी जल्द साथ में फिल्म करेगी : धर्मेद्र
हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' और दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र जल्द अपने बेटे सनी और बॉबी देओल के साथ मिलकर एक फिल्म करेंगे। वे अभी इसके लिए पटकथा चुनने का काम कर रहे हैं।

79 वर्षीय धर्मेद्र आज 'गरम धरम-ढाबा ते ठेका' रेस्तरां के उद्घाटन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद थे। यह रेस्तरां उनकी फिल्मों, गानों और संवादों से प्रेरित है। यह कनॉट प्लेस में खुला है।"

यह पूछे जाने पर कि मशहूर देओल तिकड़ी नई फिल्म के लिए एकजुट होगी? जवाब में धर्मेद्र ने संवाददाताओं को बताया, "हम अभी पटकथाएं पढ़ रहे हैं। हमारी साथ में पहली फिल्म 'अपने' थी, जो हिट थी लेकिन उसके बाद हमने साथ में एक फिल्म की, जो कुछ खास नहीं चली। इसलिए हम अभी पटकथाएं पढ़ रहे हैं और जल्द साथ मिलकर फिल्म करेंगे।"

End of content

No more pages to load