Bollywood News


'जज्बा' के किसी गीत का प्रस्ताव नहीं : सुरवीन

'जज्बा' के किसी गीत का प्रस्ताव नहीं : सुरवीन
अभिनेत्री सुरवीन चावला ने इस बात को खारिज कर दिया है कि वह 'जज्बा' के किसी डांस नंबर में हैं। सुरवीन फिल्म 'वेलकम बैक' के खास ट्रेक में नजर आएंगी।

सुरवीन ने कहा, "मुझे 'जज्बा' के किसी गाने का प्रस्ताव नहीं मिला है। काश ऐसा होता। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आई। अगर मुझे संजय गुप्ता के साथ काम करने का मौका मिले तो मुझे ज्यादा से ज्यादा खुशी होगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे उनका काम और उनके काम की शैली और कोमलता पसंद है और 'जज्बा' अच्छी लग रही है। उन्होंने 'अग्ली' जैसी फिल्में की हैं।"

फिल्म 'जज्बा' के साथ ऐश्वर्य राय बच्चन की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। इस फिल्म में इरफान खान भी नजर आएंगे।

अभिनेत्री सुरवीन चावला की फिल्म 'पर्चेद' का प्रदर्शन टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा।

End of content

No more pages to load