Bollywood News


वेस्ली स्निप्स के साथ काम करने को इच्छुक शाहरुख़

वेस्ली स्निप्स के साथ काम करने को इच्छुक शाहरुख़
बॉलीवुड के सुपस्टार शाहरुख खान ने भी अब अमेरिकी अभिनेता-निर्माता और मार्शल आर्टिस्ट वेस्ली स्निप्स के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है और इस संदर्भ में वह कभी भी उपस्थित होने को तैयार हैं।

इससे पहले वेस्ली ने शारुख के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

मार्बल कॉमिक्स के वैंम्पायर हंटर सुपरहीरो के पात्र ब्लेड की भूमिका से लोकप्रिय स्निप्स ने एक भारतीय प्रकाशन के साथ बातचीत में बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया था और 49 वर्षीय शाहरुख के साथ हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी।

एसआरके ने ट्विटर पर स्वयं को स्निप्स का प्रशंसक बताते हुए लिखा, "वेस्ली स्निप्स आप जब कहें मेरे दोस्त। मैं एक प्रशंसक हूं और आप बस समय और स्थान बताइए और मैं वहां हाजिर हो जाऊंगा।"

इस बीच स्निप्स एनबीसी के रोमांचक ड्रामा 'द प्लेयर' में मिस्टर जॉनसन के किरदार की तैयारी कर रहे हैं, जिसे अमेरिका में 24 सितम्बर और साथ ही भारत में कलर्स चैनल पर 25 सितम्बर को प्रसारित किया जाएगा।

End of content

No more pages to load