Bollywood News


'जय गंगाजल' के पोस्टर में भावुक दिखीं प्रियंका

'जय गंगाजल' के पोस्टर में भावुक दिखीं प्रियंका
प्रकाश झा की फिल्म "जय गंगाजल" के पहले पोस्टर में प्रियंका चोप़डा भावुक, पर सख्त नजर आई। इस पोस्टर में उनकी आंखों में आंसू दिख रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ यह भी साझा किया, "बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। "जय गंगाजल" में मुझे लेने के लिए शुक्रिया प्रकाश जी। दोस्तों, यह फिल्म आपको चार मार्च, 2016 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।" फिल्म के पोस्टर के लिए प्रियंका की काफी सराहना की गई है।

संगीतकार विशाल ददलानी ने टि्वटर पर लिखा, "आपको शांत देखा। यह बहुत गंभीर भी है। इसमें गुस्सा भी है।" कुणाल कोहली ने लिखा, "प्रियंका चोप़डा आप अपनी सभी फिल्मों के साथ अपना स्तर ऊंचा कर दुनिया को चकित करती जा रहीं हैं। यह सब करने के लिए आप कितने घंटे काम करती हैं।" फिल्म "जय गंगाजल" 2003 में आई अजय देवगन अभिनीत फिल्म "गंगाजल" की सीक्वल है।

End of content

No more pages to load