Bollywood News


मगरमच्‍छ के साथ लड़ेंगे रितिक रोशन

मगरमच्‍छ के साथ लड़ेंगे रितिक रोशन
रितिक के फैन्‍स अब हो जाएं सावधान, क्‍योंकि उनके फेवरेट स्‍टार अब करने वाले हैं फाइट किसी इंसान के साथ नहीं, बल्‍िक मगरमच्‍छ के साथ्‍ा। बात हो रही है उनकी आगामी फिल्‍म 'मोहनजोदड़ो' की। फिल्‍म में वह एक मगरमच्‍छ से लड़ते नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्‍म में और भी कई जबरदस्‍त एक्‍शन सीन्‍स हैं।

मगरमच्‍छ के अलावा रितिक फिल्‍म में शेरों से भी लड़ते नजर आएंगे। ऐसे दृश्‍यों समेत फिल्‍म में और भी स्‍टंट्स के लिए रितिक लगे हुए हैं काफी मेहनत में। इनकी मेहनत तो आपको फिल्‍म सामने आने के बाद नजर ही आ जाएगी। बता दें कि फिल्‍म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। फिल्‍म में रितिक के ऐसे सीन्‍स के लिए आशुतोष भी मेहनत के साथ जुटे हुए हैं।

अब ये भी बता दें कि फिल्‍म में मगरमच्‍छ को कंप्‍यूटर ग्राफिक्‍स की मदद से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही फिल्‍म की एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण भी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' में शेरों के बीच नृत्‍य करती नजर आएंगी। शेरों के बीच डांस वाले उनके सीन को भी कंप्‍यूटर ग्राफिक्‍स की मदद से ही दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि फिल्‍म पेशवा बाजीराव की प्रेमकहानी पर आधारित है।

वैसे देखा जाए तो इन दिनों खूंखार जानवरों के साथ नजर आने का बॉलीवुड का ट्रेंड सा बनता जा रहा है। अक्षय कुमार भी अपनी आगामी फिल्‍म 'सिंह इज ब्लिंग' में शेर के साथ नजर आने वाले हैं। 'मोहन जोदाड़ो' में रितिक और मगरमच्‍छ के साथ एक रोमांचक भिड़ंत दिखाई जाएगी। इसकी तैयारी रितिक अभी से कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले फिल्‍म 'बैंग बैंग' में रितिक पानी में खतरनाक स्‍टंट कर चुके हैं।

End of content

No more pages to load