Bollywood News


शानदार की टीम की हर जगह धूम

शानदार की टीम की हर जगह धूम
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' के गुलाबो सॉंग के बाद इस फिल्म का टायटल ट्रैक शाम शानदार रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होने के सिर्फ चार ही दिनों में ये गाना हिट हो चुका है|

शाम शानदार के द्वारा अमित त्रिवेदी के फैन्स को एक फ्रेश और दिलचस्प गाना सुनने मिला है| शाम शानदार वीडियो भी बहुत बेहतरीन है| शाहिद और आलिया की नई जोड़ी को भी काफी तारीफ मिल रही है। लोगों को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। शाम शानदार गाना सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं बल्कि सबके मोबाईलपर, गणपति विसर्जन के वक्त और पब्स में भी बड़ा लोकप्रिय होते जा रहा है| इस गाने बाद फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है|

शाहिद शानदार में एक वेडिंग प्लानर बने हैं जो आलिया की बहन की शादी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पिता पंकज कपूर ने इसमें आलिया के पिता का किरदार अदा किया है। साथ ही आलिया की बहन के किरदार में शाहिद की बहन सनाह कपूर इस फिल्म से अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

इस फिल्म का निर्देशन सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल ने किया है। यह फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load