Bollywood News


मुझे नया गायक समझें : शान

मुझे नया गायक समझें : शान
पाश्र्वगायक के रूप में पहचाने जाने वाले शान का कहना है कि वह नहीं चाहते कि उन्हें वरिष्ठ कलाकार माना जाए। संगीत कार्यक्रम 'सुरों के रंग कलर्स के संग-सलाम श्री गुलशन कुमार' के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कलर्स के सीईओ राज नायक ने कहा कि यह ऐसा मंच है जो नए प्रतिभागियों को मौका देता है।

जब शान को मंच पर बुलाया गया तो उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, `जैसा कि राज सर केवल नई प्रतिभा को मौका देने की बात कर रहे हैं। यहां तक कि मैंने भी खुद को नए व्यक्ति के रूप में रखा है, मैं बुजुर्ग व्यक्ति नहीं बनना चाहता, इसलिए मेरी गणना नए गायकों में करें। मैं वरिष्ठ कलाकार के रूप में चिह्न्ति होना नहीं चाहता। मैं हमेशा युवा पीढ़ी के साथ रहना चाहता हूं।`

वह अभिनेता आयुष्मान खुराना और गायक सोनू निगम के साथ सम्मेलन में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का हिस्सा बन कर शान बहुत खुश थे। उन्होंने कहा, `यह अच्छा है, मैं इस संगीत कार्यक्रम के साथ जुड़ कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।`

टी-सीरीज के तीन दशकों का जश्न मनाने के लिए यह र्कायक्रम गुलशन कुमार के सम्मान में है। आयुष्मान, सोनू और शान इस कार्यक्रम के मेजबान हैं।

End of content

No more pages to load