रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। तमाशा के ट्रेलर में रणबीर और दीपिका की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में रणबीर कपूर दिलफेंक आशिक की तरह डायलॉगबाजी करते नजर आ रहे हैं। वही ट्रेलर के एक शॉट में दीपिका गालियां देती हुई दिखाई दे रही है।
दीपिका ने ख़ास तौर पर इस फिल्म के लिए गालियां सीखी है। और ये गालियां दीपिका को किसी और ने नहीं बल्कि खुद रणबीर ने सिखाई है। रणबीर ने उन्हें काफी दिलचस्प गालियां सिखाई जो अक्सर सुनने में नहीं आती है। इस सीन को शूट करते वक़्त भी उन्हें बहुत मज़ा आया था।
इम्तियाज़ अली अपनी अभिनेत्रियों से जब गाली दिलवाते हैं तो वो बेहद लोकप्रिय बन जाता है। इससे पहले जब करीना ने जब वी मेट में गाली दी थी तो वो सीन बहुत पॉप्युलर हो गया था। उस सीन को आज भी याद किया जाता है।
फिल्म जवानी है दीवानी' के बाद दीपिका और रणबीर इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। ट्रेलर देखकर समझ आ रहा है कि एक बार फिर से ये जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।
रणबीर ने दीपिका को गालियां सिखाई
Saturday, September 26, 2015 15:30 IST


