Bollywood News


'शाम शानदार' लुक के लिए डिजाइनर के शुक्रगुजार हैं शाहिद

'शाम शानदार' लुक के लिए डिजाइनर के शुक्रगुजार हैं शाहिद
अभिनेता शाहिद कपूर ने उनकी आगामी फिल्म शानदार के शीर्षक गीत "शाम शानदार" में उनके लुक के लिए डिजाइनर कुणाल रावल को श्रेय दिया है। शाहिद के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है।

शाहिद को गाने में लाल जैकेट और बैगी पैंट में सह-कलाकार आलिया भट्ट के साथ डांस करते देखा जा रहा है। शाहिद ने टि्वटर पर अपने लुक के लिए डिजाइनर का धन्यवाद करते हुए लिखा कि कुणाल रावल को इस लुक के लिए खास धन्यवाद। शाहिद के इस धन्यवाद से खुश होकर रावल ने कहा कि यह मेरे संग्रह के सबसे पसंदीदा डिजाइनों में से एक है।

मुझे लगा कि यह लाल जैकेट काफी शानदार फिट है। रावल ने ही शाहिद की शादी के परिधान भी डिजाइन किए थे। शानदार विकास बहल निर्देशित एक रूमानी-हास्य फिल्म है और यह सिनेमाघरों में 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load