Bollywood News


'बाजीराव मस्तानी' के लिए वापसी करेंगी प्रियंका

'बाजीराव मस्तानी' के लिए वापसी करेंगी प्रियंका
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'बाजीराव मस्तानी' के लिये वापसी करने जा रही है। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के साथ बिजी हैं।

क्वांटिको उनके करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शो है, वह अपनी आने वाली फिल्म'बाजीराव मस्तानी'के लिए अगले सप्ताह वापसी करने जा रही हैं।

प्रियंका क्वांटिको में रहस्यमय अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। प्रियंका नेअपनी शूटिंग की जानकारी ट्विटर पर दी।

उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म बाजीराव मस्तानी ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म है।

फिल्म में रणवीर 'मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम' का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी प्रेमिका 'मस्तानी' की भूमिका में हैं। प्रियंका ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

End of content

No more pages to load