Bollywood News


दर्शकों के लिए पटकथा महत्वपूर्ण : आनंद

दर्शकों के लिए पटकथा महत्वपूर्ण : आनंद
निर्देशक आनंद.एल.रॉय का मानना है कि दर्शकों के लिए कहानी एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज होती है।

आनंद 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणां' जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक हैं।

भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ द्वारा आयोजित मास्टर क्लास सत्र 'मीट दि डॉयरेक्टर' में शामिल निर्देशक ने यह बाते कहीं।

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि दर्शक हमेशा से ही स्क्रीन पर कुछ नया और अलग देखना चाहते हैं और ऐसे में सिनेमा के लिए एक अच्छी कहानी कभी भी विफल नहीं होती।"

फिल्म के लिए कहानी सुनाने के महत्व के बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा, "निर्देशक के लिए दर्शकों को जोड़ने वाली कहानी सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है, अगर वह फिल्म को सफल बनाने वाली कहानी की तारीफ करते हैं, तो यह फिल्मकार के लिए एक उपलब्धि है।"

इस बीच, अफवाहें फैली थी कि आनंद की अगली फिल्म में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान साथ दिख सकते हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में निर्देशक ने कोई पुष्टि नहीं की।

निर्देशक ने कहा है कि वह एक पटकथा पर काम कर रहे हैं और उन्होंने इस बारे में बाकी जानकारी के लिए लोगों से कुछ समय मांगा है।

End of content

No more pages to load