Bollywood News


आलिया ने की दीपिका की तारीफ

आलिया ने की दीपिका की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता फैलाने की 'खूबसूरत' पहल के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रशंसा की। दीपिका गैर सरकारी संगठन 'लीव लव लाफ' के समर्थन में आईं, जो मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे से निजात दिलाने में मदद करता है। अभिनेत्री खुद डिप्रेशन से गुजर रही हैं।

आलिया ने कहा कि यह आगे जाने का सही तरीका है।

आलिया ने ट्विटर पर लिखा, `लीव लव लाफ संस्था एक खूबसूरत पहल है। होम पेज देखकर आप सुरक्षित महसूस करेंगे।`

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां एक गैर सरकारी संगठन का शुभारंभ किया। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी ट्विटर पर दीपिका की इस पहल की प्रशंसा की।

उन्होंने पोस्ट किया, `इस अद्भुत पहल के लिए शुभकामनाएं।`

End of content

No more pages to load