Bollywood News


करण जौहर को पसंद आई वियना की सर्दी

करण जौहर को पसंद आई वियना की सर्दी
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर वियना में आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस अनोखी जगह की सर्दी से प्यार हो गया है।

करण ने ट्विटर पर लिखा, खूबसूरत वियना में शूटिंग, सर्दी से प्यार।

फॉक्स स्टार इंडिया और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणवीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

दिल्ली, न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस सहित दुनियाभर में फिल्म की शूटिंग होगी। यह फिल्म रिश्ते और दिल टूटने पर आधारित है। फिल्म अगले साल 3 जून 2016 को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load