Bollywood News


'दिलवाले' अच्छी लग रही है : शाहरुख

'दिलवाले' अच्छी लग रही है : शाहरुख
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'दिलवाले' को निर्देशक रोहित शेट्टी अच्छा आकार दे रहे हैं। इससे पहले निर्देशक और सुपरस्टार की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।

शाहरुख ने फिल्म की कुछ झलक देखने के बाद ट्विटर पर अपने विचार साझा किए, उन्होंने कहा कि 'दिलवाले' अच्छी लग रही है।

शाहरुख ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर पोस्ट किया, "पूरी रात की शूट, पूरी सुबह की शूट, आधी रात की शूट, दोबारा देखकर फिल्म काफी अच्छी लग रही है। एडिनबर्ग के लिए उड़ान और उसी दिन वापसी। जिंदगी रफ्तार से है।"

काजोल और शाहरुख की जोड़ी इससे पहले वर्ष 2010 में आई करण जौहर की फइल्म माई नेम एज खान में दिखाई दी थी। और अब 5 साल बाद निर्देशक रोहित शेट्टी इन्हें साथ लाने में कामयाब रहे। इससे पहले इन दोनों ने साथ में 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

अभिनेता इन दिनों किसी काम के लिए एडिनबर्ग गए हुए हैं।

फिल्म में शाहरुख-काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load