Bollywood News


'शाहिद' को 2 साल पूरे, राजकुमार ने टीम को बधाई दी

'शाहिद' को 2 साल पूरे, राजकुमार ने टीम को बधाई दी
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'शाहिद' को दो साल पूरे हो गए हैं। वहीं रविवार को फिल्म के मुख्य अभिनेता राजकुमार राव ने निर्देशक हंसल मेहता और पूरी टीम को बधाई दी।

राजकुमार ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'शाहिद' को प्रदर्शित हुए दो साल पुरे हो गए हैं। फिल्म से प्रिय हंसल सर सहित मुझे बहुत कुछ मिला। पूरी अद्भुत टीम अपूर्वा असरानी, प्रभलीन संधू, मंदार कुलकर्णी और अनुज सहित यूटीवी फिल्म्स की पूरी टीम को बधाई।"

फिल्म 'क्वीन' के अभिनेता राजकुमार राव को पिछले साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

End of content

No more pages to load