Bollywood News


इंस्टाग्राम पर करण के 10 लाख फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर करण के 10 लाख फॉलोअर्स
फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर फिल्मकार करण जौहर के 10 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं।

करण ने इंस्टाग्राम पर अधिक सक्रिय रहने का वादा किया है। वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

करण ने रविवार को ट्वीट किया, "इंस्टाग्राम पर लाखों प्रशंसक। अधिक सक्रिय रहूंगा। ऐसा लग रहा है कि मैं ट्विटर के साथ धोखा कर रहा हूं, लेकिन सोशल मीडिया और प्यार में सब जायज है।"

बॉलीवुड के 43 वर्षीय फिल्मकार करण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बारे में जानकारी साझा करते हैं।

करण की आगामी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

करण की आगामी फिल्म दिल्ली, न्यूयार्क, लंदन और पेरिस सहित विश्व भर के सिनेमाघरों में तीन जून, 2016 को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load