Bollywood News


पियानोवादक एलन मेंकन से मिलीं विद्या

पियानोवादक एलन मेंकन से मिलीं विद्या
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने आठ बार ऑस्कर जीत चुके संगीतकार-पियानोवादक एलन मेंकन से मुलाकात की। वर्तमान में एलन भारत के दौरे पर हैं। विद्या ने शुक्रवार को ट्विटर पर मेंकन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के शीर्षक में उन्होंने लिखा, "ब्यूटी एंड द बीस्ट' के संगीतकार एलन मेंकन के साथ, वह आठ ऑस्कर जीत चुके हैं।"

'ब्यूटी एंड द बीस्ट' डिज्नी इंडिया द्वारा शुक्रवार यहां लाया जा रहा है। इसके बाद एलन दिल्ली जाएंगे।

मेंकन ने 'द लिटिल मेरमेड', 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' , 'एन्चैन्टिड' और 'टैंगल्ड' में भी संगीत दिया है।

मेंकन ने बेस्ट ऑरिजनल स्कोर और बेस्ट ऑरिजनल सोंग के लिए चार अकादमी पुरस्कार भी जीते हैं।

End of content

No more pages to load