Bollywood News


'हैप्पी न्यू ईयर' को 1 साल पूरा, फराह खान उत्साहित

'हैप्पी न्यू ईयर' को 1 साल पूरा, फराह खान उत्साहित
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को प्रदर्शित हुए एक साल पूरा हो गया है। वहीं निर्देशक फराह खान और अभिनेता शाहरुख खान फिल्म-निर्माण के समय बिताए खुशी के पलों को याद कर रहे हैं।

मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद, विवान शाह और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जादू दिखाया। फिल्म की कहानी छह चोरों पर आधारित थी।

फराह ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "फिल्म-निर्माण के दौरान सर्वाधिक खुशी का अनुभव किया।"

शाहरुख को फराह खान का करीबी दोस्त माना जाता है। उन्होंने 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

शाहरुख भी फिल्म की टीम को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि वह फिल्म की टीम को याद कर रहे हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी न्यू ईयर को प्रदर्शित हुए एक साल पूरा हो गया। 'इंडियावाले' के साथ बिताया पल याद आ रहा है।"

End of content

No more pages to load