Bollywood News


आमिर खान ने खरीदी बेटी इरा की बनायीं पेंटिंग

आमिर खान ने खरीदी बेटी इरा की बनायीं पेंटिंग
अभिनेता आमिर खान को अपनी बेटी इरा की पहली कला प्रदर्शनी बेहद पसंद आई और उन्होंने उसका एक ब्लैक एंड व्हाइट चित्र खरीद भी लिया।

आमिर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्हें अपनी बेटी का बनाया श्वेत-श्याम चित्र कितना पसंद आया।

आमिर खान ने ट्विटर पर लिखा कि मेरी बेटी इरा की पहली प्रदर्शनी और मैंने यह खरीदा। इसका शीर्षक है 'बाघ का घोंसला'। मुझे यह बेहद पसंद आया। इरा आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना की बेटी हैं।

End of content

No more pages to load