Bollywood News


जॉनी लीवर की हंसाने की क्षमता से काजोल प्रभावित

जॉनी लीवर की हंसाने की क्षमता से काजोल प्रभावित
हास्य अभिनेता जॉनी लीवर के साथ 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है' और 'इश्क' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं काजोल यह देखकर हैरान हैं कि वे कैसे अपनी हर भूमिका में लोगों को एक समान ही हंसा सकते हैं।

काजोल प्रख्यात हास्य अभिनेता जॉनी के साथ फिर एक बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में काम कर रही हैं। काजोल ने कहा कि वे 'बाजीगर' के दिनों से लेकर अब तक बेहद शानदार हैं। काजोल ने कहा, ''आश्चर्यजनक है कि अपने हंसाने के गुण को कैसे उन्होंने बनाए रखा है। मैं सचमुच इसकी इज्जत करती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि किसी को रुलाने से ज्यादा हंसाना मुश्किल है।''


रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख और काजोल की ऑनस्क्रीन सफल जोड़ी पर्दे पर एक बार फिर नजर आएगी।

End of content

No more pages to load