Bollywood News


मार्शल आर्ट करते हुए घायल हुई मधुरिमा तुली

मार्शल आर्ट करते हुए घायल हुई मधुरिमा तुली
अभिनेत्री मधुरिमा तुली इस समय टीवी रियलिटी शो 'आई कैन डू देट' की एक कंटेस्टेंट हैं। वह मार्शल आर्ट के पुराने तरीके 'गतका' को पेश करते हुए घायल हो गईं।

शो में मधुरिमा की इससे पहले पोल मल्लक्म डांस के लिए काफी प्रशंसा की गई थी। इस बार शो में मधुरिमा 'गतका' आर्ट करते हुए नजर आएंगी। इस आर्ट में सिर और चेस्ट से 15-20 कांच की ट्यूब लाइट तोड़ी जाती है और कूदा जाता है।

डांस के दौरान मधुरिमा का मुंह गलती से कांच से टकरा गया और कांच के टुकड़े लगने से मुंह से खून निकलने लगा। हालांकि इसके बाद वह हिम्मत नहीं हारीं और उन्होंने अपने डांस को जारी रखा।

मधुरिमा ने कहा, "जब मैंने इस काम को चुना तो सभी ने मुझे चेतानवी दी। भयानक एक्ट होने की वजह से सभी ने मुझे सावधानी बरतने के लिए कहा और इस दौरान मुझे कई बार चोट लगी है। जब मैंने कांच की ट्यूब लाइट के साथ प्रेक्टिस किया, तब भी मैं कई बार घायल हुई हूं लेकिन मैंने हार नहीं मानी।"

शो में मधुरिमा के अलावा गौहर खान, सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बराड़, वीजे बानी, अभिनेता-गायक मियांग चेंग, कॉमेडियन भारती सिंह जैसे कलाकार हैं।

End of content

No more pages to load