Bollywood News


कॉमेडी फिल्म करना नहीं आसां : कुणाल खेमू

अभिनेता कुणाल खेमू अपनी आगामी फिल्म 'गुड्डू की गन' के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि उन्हें कॉमेडी फिल्म में काम करना हमेशा चिंताजनक लगता है।

कुणाल में सोमवार को यहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कहा, "मैं परिवार और दोस्तों के साथ 'गुड्डू की गन' देखने के लिए उत्साहित हूं। लेकिन कॉमेडी फिल्में हमेशा थोड़ी चिंताजनक रहती हैं, क्योंकि आपकों नहीं पता कि कब लोगों का मनोरंजन हो रहा है और कब नहीं।"

फिल्म 'कलयुग' के अभिनेता शुरुआत में इस फिल्म में काम करना नहीं चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी सोहा अली खान इसे लेकर काफी आश्वस्त थीं।

सोहा ने कहा, "मैंने स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी थी। कुणाल ने मुझे कहानी सुनाई थी, इसके बाद मुझे इसके प्रोमोज और गीत पसंद आए। मैं फिल्म के लिए उत्साहित थी, क्योंकि फिल्म की अवधारणा अविश्वसनीय है। देखते हैं कि पर्दे पर यह कैसे तब्दील होती है। मुझे कुणाल और फिल्म की टीम पर पूरा विश्वास है।"

कुणाल ने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल-कलाकार 1990 में की थी, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म 2005 में 'कलयुग' आई थी।

फिल्म 'गुड्डू की गन' से पायल सरकार अभिनय के क्षेत्र में शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load