Bollywood News


मुझे नहीं लगता 5० साल का होना कोई बड़ी बात है: सलमान खान

मुझे नहीं लगता 5० साल का होना कोई बड़ी बात है: सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का कहना है कि 5० साल का होना कोई बड़ बात नही है। सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' अब रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही वह 'सुल्तान' की शूटिंग में बिजी हैं।

इस साल सलमान 5० साल के होने जा रहे हैं। सलमान से पहले दो नवंबर को शाहरूख खान भी अपना 5०वां जन्मदिन मनाएंगे। शाहरूख को बूढ़ा होने में डर लगता हैं, सलमान के लिए उम्र बस नंबर गेम है। सलमान इस साल 27 दिसम्बर को 5० साल के हो जाएंगे।

सलमान ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि 5० साल का होना कोई बड़ी बात है। मेरा सेलिब्रेशन का कोई प्लान नहीं है। हमें अपने फैंस के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए, जिससे मूवीज में हमें यादगार पल मिले।'

सलमान ने कहा कि वह 'सुल्तान' के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह रेसलर बने हैं। उन्होंने कहा कि सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की स्क्रिप्ट 3 साल पहले ही सोच ली थी।

फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load