Bollywood News


अपने पुरस्कार नहीं लौटाएंगे शाहरुख

अपने पुरस्कार नहीं लौटाएंगे शाहरुख
देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में कई साहित्यकारों और फिल्म हस्तियों के सरकारी पुरस्कार लौटाने के सिलसिले के बीच बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने कहा है कि वह अपने पुरस्कार नहीं लौटाएंगे ।

शाहरुख ने कहा,'' देश तेजी से असहिष्णुता की ओर बढ़ रहा है। मैं सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार लौटाने वालों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने पुरस्कार नहीं लौटाऊंगा। इससे पहले मीडिया में ऐसी खबर आयी थी कि देश में बढ़ते अहिष्णुता को लेकर शाहरुख अपने पुरस्कार लौटा सकते हैं ।''

End of content

No more pages to load