Bollywood News


ऐश्वर्य के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव : करन जौहर

फिल्म निर्माता करण जौहर अभिनेत्री ऎश्वर्या राय के साथ पहली बार "ऎ दिल है मुश्किल" में काम कर रहे हैं। वह ऎश्वर्या से बेहद प्रभावित हैं और दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। करण ने ऎश्वर्या की तारीफ करते हुए टि्वटर पर लिखा कि "उनके साथ काम करना बेहतरीन अनुभव है।"

फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में हो रही है, जहां ऎश्वर्या ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। रविवार को वह 42 साल की हो गई। करण ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। लंदन में ऎश्वर्या का जन्मदिन उस वक्त खास हो गया, जब इसके जश्न में उनके पति अभिषेक बच्चन, बेटी अराध्या और मां वृंदा राय भी शामिल हुई।

सूत्रों के मुताबिक, ऎश्वर्या ने शूटिंग से एक दिन की छुट्टी लेकर परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। बताया जाता है कि उनकी चार साल की बेटी अराध्या ने इस बार अपनी मां ऎश्वर्या के लिए कार्ड बनाया। आपको बता दें कि ऐश्वर्या करण की फिल्म "ऎ दिल है मुश्किल" में पहली बार रणबीर कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load