Bollywood News


हास्य कलाकार बनना करियर की बड़ी उछाल : सना खान

हास्य कलाकार बनना करियर की बड़ी उछाल : सना खान
विवादास्पद रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस हल्ला बोल' के माध्यम से सुर्खियों में आने वाली अभिनेत्री सना खान का कहना है कि 'टॉम, डिक एंड हैरी' के दूसरे सीक्वल में हास्य कलाकार का किरदार निभाना उनके करियर की एक बड़ी उछाल है।

सना ने कहा, "मैं 'टॉम, डिक एंड हैरी' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने वाली हूं, मैं इसमें हास्य कलाकार हूं और यह मेरे करियर की बड़ी उछाल है।"

गौरतलब है कि 2006 में बनी फिल्म 'टॉम, डिक एंड हैरी' के सीक्वल में सना के साथ आफताब शिवदासानी, शरमन जोशी, पूजा चोपड़ा जैसे सितारे अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे।

सना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से की थी और इसके बाद उन्हें सलमान खान अभिनीत 'जय हो' में एक बड़ा ब्रेक मिला। सना ने कहा, "मैंने 'जय हो' में नकारात्मक भूमिका निभाई। मैं फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हूं, इसलिए मेरे लिए यह बड़ी बात है। हालांकि इसमें देरी हुई, लेकिन मैं खुश हूं कि मुझे इसमें मौका मिला।

End of content

No more pages to load