Bollywood News


शाहरुख ने 1.6 करोड़ फॉलोअर के साथ ट्विटर पर मोदी को पछाड़ा

शाहरुख ने 1.6 करोड़ फॉलोअर के साथ ट्विटर पर मोदी को पछाड़ा
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पछाड़ दिया है। दरअसल, शाहरुख के फॉलोवरों की संख्या 1.6 करोड़ पहुंच गई है। देश में किंग खान से ज्यादा फॉलोवर मेगास्टार अमिताभ बच्चन के हैं। वहीं मोदी के 1.58 करोड़ फॉलोअर हैं।

शाहरुख तीन जनवरी, 2010 को ट्विटर से जुड़े थे और वह यहां काफी सक्रिय भी हैं। वह लगातार अपने परिवार की खास तस्वीरें, पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी यादें, कविताएं और दार्शनिक बातें साझा करते हैं।

वहीं सुपरस्टार पूरी दुनिया में मौजूद अपने प्रशंसकों के साथ 'चैट' के जरिए भी बड़ी सक्रियता से जुड़े रहते हैं। ट्विटर पर शाहरुख के जन्मदिन पर कई दर्शकों ने उन्हें तस्वीरें, वीडियो भेजकर सुपरस्टार के प्रति प्यार साझा किया है।

इस दिन करण जौहर, ऋतिक रोशन, फराह खान, काजोल और प्रीति जिंटा जैसे कलाकारों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की।

End of content

No more pages to load