Bollywood News


'घायल वंस अगेन' का पोस्टर जारी

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का पहला पोस्टर जारी कर दिया। यह फिल्म 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। जिसमें सनी के अलाव मिनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी, राज बब्बर मुख्य किरदार में थे।

पोस्टर में एक बाजू नजर आ रही है जिसमें बहुत सारी चोंटे लगी हुई है और उसमें से खून निकल रहा है। बाजू को चार बच्चों के हाथो ने पकड़ रखा है। और एक बिल्डिंग के सामने दो आदमी बंदूक ताने खड़े दिख रहे हैं।

देओल ने ट्वीटर पर पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, "चार मासूम बच्चे... देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ... उनके बीच सिर्फ एक व्यक्ति खड़ा है... घायल वन्स अगेन।"

इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा 58 वर्षीय देओल ने फिल्म का निर्देशन भी किया है।

फिल्म का लोगो सनी के जन्दिन के मौके पर रिलीज किया गया था।

अगले साल रिलीज हो रही फिल्म में तिस्का चोपड़ा, ओम पुरी और सोहा अली खान नजर आएंगे। फिल्म 'दिल्लगी' के बाद 'घायल वंस अगेन' सनी देओल की निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म हैं।

End of content

No more pages to load