Bollywood News


प्रियंका ने अपने किरदार 'काशीबाई' की पहली झलकी जारी की

प्रियंका ने अपने किरदार 'काशीबाई' की पहली झलकी जारी की
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में निभाए काशीबाई के अपने किरदार की पहली झलकी ऑनलाइन रिलीज की।

इन दिनों मॉन्ट्रियल गई हुईं प्रियंका ने अपने किरदार की पहली झलकी जारी कर अपने सभी प्रशंसकों को दीवाली का तोहफा दिया है।

प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा कि काशीबाई का पोस्टर सादा, काव्यात्मक, मार्मिक व समर्पण की भावना वाला है। इसमें बहुत सारे मनोभाव हैं।

'बाजीराव मस्तानी' मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी लिए हुए है। इसमें बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं, वहीं दीपिका को मस्तानी के और प्रियंका को बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में देखा जाएगा।

काशीबाई के किरदार से जुड़ी पहली झलकी में प्रियंका हाथ में आरती की थाली लिए मराठा परिधान में खड़ी हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load