Bollywood News


आज की महिला का प्रतीक है मस्तानी : दीपिका

आज की महिला का प्रतीक है मस्तानी : दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि 'बाजीराव मस्तानी' में निभाया उनका किरदार आज की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में दीपिका 'मस्तानी' का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने यहां नाजुक, लेकिन सशक्त किरदार की पहली झलकी जारी की। अभिनेत्री ने कहा, "मेरा किरदार आज की महिलाओं का प्रतीक है। वे महिलाएं, जो विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं और हर क्षेत्र में निपुण हैं।"

दीपिका ने बताया कि उनके किरदार की कई छवियां हैं, जो बेहतरीन महिला को ही नहीं है, बल्कि एक विशिष्ट योद्धा, अद्भुत प्रेमिका, मां और बेटी को दर्शाता है। अभिनेत्री ने बताया कि इस फिल्म में मस्तानी, बाजीराव के प्रेम में कई चीजों का बलिदान देती है।

रणवीर सिंह इस फिल्म में 18वीं सदी के वीर मराठा लड़ाका पेशवा बाजीराव के किरदार में हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार अदा कर रही हैं।

दीपिका ने भंसाली की तारीफ करते हुए कहा, "वह काफी सहायक हैं और हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं।" दीपिका के लिए यह फिल्म उनके अब तक के करियर में सबसे चुनौतीपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि अपने किरदार के जरिए उन्हें इतिहास में जाने का अवसर मिला।

End of content

No more pages to load