Bollywood News


अनुष्का के ट्विटर पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

अनुष्का के ट्विटर पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ट्विटर पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से 'लाइव चैट' भी की।

अनुष्का ने ट्विटर पर अपने सभी प्रशंसकों को 'लाजवाब' बताया और उन्हें 'प्यार और समर्थन' देने के लिए शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, "आप लोग बहुत ही लाजवाब हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सबके साथ बात करके काफी अच्छा लगा।

अनुष्का को पिछली बार जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में देखा गया था। वह अब करन जौहर की आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। फॉक्स स्टार इंडिया और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म अगले साल तीन जून को रिलीज होनी है।

End of content

No more pages to load