Bollywood News


विद्या की सेल्फी की हसरत अमिताभ ने पूरी की

विद्या की सेल्फी की हसरत अमिताभ ने पूरी की
अभिनेत्री विद्या बालन दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर, जया बच्चन और मौसमी चटर्जी के साथ एक सेल्फी चाहती थीं। उनकी यह इच्छा महानायक अमिताभ बच्चन ने पूरी कर दी। विद्या और इन सभी दिग्गज अभिनेत्रियों ने शनिवार को यहां 21वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई।

विद्या ने फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने भाषण में इन सभी अभिनेत्रियों को 'बंगाल की शेरनियां' कहा और उनके साथ एक सेल्फी लेने की हसरत भी जाहिर की।


बाद में उन्होंने ट्विटर पर अमिताभ की मौजूदगी वाली दो सेल्फी पोस्ट की, जिसमें बीते जमाने की ये मशहूर अदाकारा भी नजर आ रही हैं। विद्या ने इस सेल्फी के लिए अमिताभ को धन्यवाद दिया।

विद्या ने ट्विटर पर लिखा, `बंगाल की शेरनियों के साथ सेल्फी के लिए शुक्रिया माननीय बच्चन।`

End of content

No more pages to load