Bollywood News


दिग्गज कलाकार सईद जाफरी का निधन

दिग्गज कलाकार सईद जाफरी का निधन
भारत में जन्मे दिग्गज ब्रिटिश कलाकार सईद जाफरी का रविवार को निधन हो गया। जाफरी की रिश्तेदार शाहीन अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज पर यह खबर साझा की।अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में साझा किया, `आज (रविवार) जाफरी की एक पीढ़ी का निधन हो गया। सईद जाफरी अपने भाइयों और बहनों के संग हो लिए हैं। वह अपने स्वर्गीय पिता के पास पहुंच गए हैं।`

जाफरी ने 'गांधी (1982)', 'शतरंज के खिलाड़ी (1977)', 'हिना (1991)', 'मासूम (1983)' और 'राम तेरी गंगा मैली (1985)' जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए।उन्होंने सह-कलाकार और लेखिका मेहरुनिमा (मधुर जाफरी) से शादी की, लेकिन 1965 में वे अलग हो गए। उनकी साथ में तीन बेटियां हैं- मीरा, जिया तथा सकीना। ये तीनों भी अभिनेत्रियां हैं।सईद को थिएटर में उनके योगदान के लिए 'ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश अंपायर' से नवाजा गया था।

End of content

No more pages to load