Bollywood News


दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं डिनो मोरिया

यस आई केन डू देट' शो से इन दिनों खासे चर्चा में आए बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों एक मैग्जीन के कवर पिक पर नजर आ रहे है। डिनो बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक है और उन्हें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस लगती है। डिनो इस अभिनेत्री के साथ काम करने की इच्छा रखते है।

मैग्जीन के कवर पेज पर डिनो के साथ आदित्य ठाकरे भी नजर आएंगे। इस मैग्जीन के कवर लॉन्च के दौरान जब डिनो से पूछा गया कि वे किस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते है तो उन्होंने कहा, 'भविष्य में मैं दीपिका पादुकोण के साथ जरूर काम करना चाहूंगा। वे बेहतरीन है।'

डिनो ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि दीपिका सभी एक्ट्रेस में सबसे कफिट है।' उन्होंने बताया कि दीपिका ने हाल ही में डिप्रेशन से ग्रस्त होने की बात कही थी और लोगों को बहुत सी प्रॉब्लम होती है लेकिन उन्हें इसके लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए। जब कोई सेेलेब्रिटी ही अपनी समस्या को स्वीकार करता है तो दूसरें लोगों को भी खुलकर अपनी प्रॉब्लम्स को शेयर करना चाहिए।

End of content

No more pages to load