Bollywood News


फराह खान ने 'ओम शांति ओम' को लेकर किया खुलासा

फराह खान ने 'ओम शांति ओम' को लेकर किया खुलासा
2007 में रिलीज हुई डायरेक्‍टर फराह खान की सुपरहिट फिल्‍म 'ओम शांति ओम' 37वें काहिरा इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।

उन्‍होंने इस बात का खुलासा किया है कि वो इसके टाइटल सॉन्‍ग के लिए अमिताभ बच्‍चन, दिलीप कुमार और सारा बानू को लेना चाहती थीं।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्‍टारर यह फिल्‍म फराह के लिए बहुत ही खास है, क्‍योंकि जब इसकी शूटिंग चल रही थी, तब वो प्रेग्‍नेंट थीं।

उन्‍होंने कहा, 'हम अमिताभ बच्‍चन, आमिर खान जैसे इंडस्‍ट्री के कई सितारों को लेना चाहते थे, मगर नहीं हो पाया। उस वक्‍त शाहरुख ने मुझसे कहा था कि वो दिलीप कुमार साहब और सायरा बानोजी को मना लेंगे। अब आठ साल गुजर गए और वो अब भी उन्‍हें नहीं मना पाए।'

आपको बता दें कि फिल्‍म 'ओम शांति ओम' के टाइटल सॉन्‍ग में शाहरुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्‍मा कपूर, तब्‍बू, रेखा, जूही चावला, मलाइका अरोड़ा, उर्मिला मातोंडकर, अरबाज खान समेत 30 से ज्‍यादा बॉलीवुड सितारे नजर आए थे।

हालांकि अब फराह का मानना है कि किसी एक सॉन्‍ग के लिए इन सभी सितारों को एक साथ लेना मुमकिन नहीं है।

इस फिल्‍म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था और शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। इसमें अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरण खेर जैसे सितारे भी थे।

फराह इस बात से खुश हैं कि काहिरा इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में उन्‍हें सिनेमा के प्रति उल्‍लेखनीय योगदान के लिए सम्‍मानित किया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल का समापन 20 नवंबर को होगा।

End of content

No more pages to load