Bollywood News


'प्रेम रतन..' 200 करोड़ के पार

'प्रेम रतन..' 200 करोड़ के पार
बॉलीवुड के प्रेम सलमान खान अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' वैश्विक तौर पर बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती जा रही है।

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म भारत और विदेशों में रिलीज होने के बाद से अब तक 202.39 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। सिनेमाघरों में 12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म में सलमान को एक बार फिर प्रेम के किरदार में देखा गया।

एक बयान में कहा गया, "फिल्म के हिंदी संस्करण की कुल कमाई पांच दिन में 143.39 करोड़ रुपये की रही है और 48 देशों में पहले चार दिनों की कमाई 59 करोड़ रुपये रही है।"

फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये का था और 20 करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार और विज्ञापन पर खर्च हुए। भारत में यह फिल्म कुल 4,500 सिनेमाघरों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल 1,100 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली भी हैं।

End of content

No more pages to load