Bollywood News


अमितजी मेरी प्रेरणा : अनिल कपूर

अमितजी मेरी प्रेरणा : अनिल कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर महानायक अमिताभ बच्चन को अपनी प्रेरणा मानते हैं। उन्हें लगता है कि अमिताभ का टैलेंट उन्हें बाकी लोगों से अलग करती है। अनिल ने अमिताभ के बारे में यह बात शिल्पा शेट्टी की किताब 'द ग्रेट इंडियन डाइट' के लॉन्च पर कही।

उन्होंने कहा कि अमितजी मेरी प्रेरणा रहे हैं। मैंने यह बात हमेशा कही है और इस पर अब भी कायम हूं.. मुझे लगता है कि कल, आज और भविष्य में अमित जी का टैलेंट सबसे प्रभावशाली है। किताब को महानायक अमिताभ बच्चन ने ही लॉन्च किया।

अनिल (58) ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने जैसे खुद को बरकरार रखा है, हम सभी को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। अनिल की अक्सर उनके लुक और बढ़ती उम्र में भी जवान दिखने के लिए तारीफें होती हैं, इसके बावजूद उनका कहना है कि उन्हें अभी मनचाही फिटनेस नहीं मिली है।

End of content

No more pages to load