Bollywood News


'बाजीराव मस्तानी' को लेकर 'क्वांटिको' की टीम उत्साहित : प्रियंका

'बाजीराव मस्तानी' को लेकर 'क्वांटिको' की टीम उत्साहित : प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा भले ही उनकी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी के ट्रेलर लॉन्च मौके पर भारत में नहीं थी लेकिन उन्होनें अमेरिका से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं से बात की।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपडा अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिका की शूटिंग के चलते अभी अमेरिका में है। गौरतलब है कि इसी कारण से प्रियंका अपनी ही फिल्म के प्रमोशन इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। प्रियंका ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करते हुए कहा कि क्वांटिको की टीम उनकी ऎतिहासिक फिल्म बाजीराव मस्तानी को लेकर काफी उत्साहित है।

प्रियंका ने बताया कि उनकी टीम के सभी कलाकार और सदस्य विशेष स्क्रीनिंग के लिए जा रहे हैं वह फिल्म के परिधान चाहते हैं और वह काफी उत्साहित है। गौरतलब है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी 18वीं सदी के मराठी योद्धा बाजीराव पेशवा की कहानी है। फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

End of content

No more pages to load