शेखर कपूर की नई फिल्म बुद्ध के ज्ञानोदय पर
Thursday, November 26, 2015 21:30 IST
भगवान बुद्ध के ज्ञानोदय के दौरान उनके मन में क्या चल रहा था, इसकी तह तक जाने की कोशिश में फिल्मकार शेखर कपूर उन पर एक लघु फिल्म बना रहे हैं। 'फिल्म बाजार' के मौके पर यहां सोमवार को शेखर कपूर ने कहा, `भगवान बुद्ध के ज्ञानोदय के समय उनके साथ क्या हुआ, इस पर मैं एक फिल्म बनाना चाहता हूं। मैं उस पर एक 13-14 मिनट की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं।`
कपूर ने कहा, `मैं दर्शकों को यह महसूस कराना चाहता हूं कि जब वे ज्ञानोदय के दौर से गुजर रहे थे, उनके मन में क्या हुआ होगा, उन्होंने दुनिया को कैसे देखा होगा और तब दुनिया में क्या बदलाव हुआ।`कपूर ने कहा, कि नई आभासी प्रौद्यौगिकी दर्शकों को बुद्ध के मन में झांकने, उनकी नजरों से देखने और वापस लौटने में मदद करेगी।


